सड़क उद्घाटन समारोह का आयोजन

27000

प्रतापगढ़। विकासखण्ड शिवगढ़ के ग्राम पंचायत पवारपुर में पंचायत निधि से लगभग 100 मीo इंटरलॉकिंग पक्की सड़क से मस्जिद तक ग्राम प्रधान ने निर्माण कराया गया है। जिसके उद्घाटन के लिए सोमवार को प्रधानपति गुड्डू भाई ने गांवों में समारोह का आयोजन किया जिसके बतौर मुख्य अतिथि मुंबई के उद्योगपति वारिस अली (अलीम बाटला) ने फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के पूर्व लोगों ने अलीम बाटला का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया कार्यक्रम का आयोजन पवारपुर प्रधानपति गुड्डू भाई व भिखनापुर प्रधान मो. आसिफ ने किया वहीं दूसरी ओर गांव के बस्ती के लोगों ने ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त किया वह मुंबई के उद्योगपति अलीम बाटला का कहना है कि मुझे अपनी मातृभूमि और अपने गांव व आप पास के क्षेत्रों से बहुत प्यार है मैने देखा है।

यहां के युवाओं के लिए रोजगार की सबसे बड़ी समस्या है जिसको देखते हुए मैंने प्रतापगढ़ में एक फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन देने का सरकार से आग्रह किया है जिसमे 6-7 सौ युवाओं को रोजगार मिलेगा वहीं अगर बेटियों को पढ़ाने के लिए अगर कोई समस्या हो रही है हमें जरूर बताएं हम उस बेटी की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाएंगे।

आपको बता दें कि इन दिनों अलीम बाटला अपने कार्यों को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। इस दौरान अमरनाथ यादव (कोटेदार), पप्पू फहीम (पूर्व जिला पचायत सदस्य),शहजाद, आदाब,शमशाद, गुफरान,असलम,रियाज, अख्तर,कमलेश पटेल, सुरेश चंद्र पटेल,रमेश मौर्य,प्रथम कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। अलीम बाटला मूलतः प्रतापगढ़ जनपद के मांधाता बिकास खंड के खरवई गांव के निवासी।

● अवनीश कुमार मिश्रा

👁 27K views
27K views
Click