लालगंज रायबरेली- रायबरेली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहाँ सवारियों से भरे थ्री व्हीलर को डम्पर ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में थ्री व्हीलर पर सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। मामाला लालगंज कोतवाली इलाके के बदई का पूरवा के पास रायबरेली मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि थ्री व्हीलर लालगंज से सवारियां लेकर रायबरेली जा रहा था उसी समय यह घटना हुई है।
अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट
👁 38K views
38K views
Click


