रायबरेली। सड़क पार कर रही एक किशोरी को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गयी। आस पास के लोगो की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसका इलाज किया।
घटना रायबरेली मार्ग स्थित अपना पम्प के पास की है। अजीजगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी वर्षा (16) पुत्री उमाकान्त पेट्रोल पम्प के पास सड़क पार कर रही थी कि अचानक सामने से आ रही सफेद रंग की कार से टकरा गयी।
जिससे वह वहीं पर गिर गयी। आस पास के लोगो ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसका इलाज कर घर भेज दिया।
- अशोक यादव एडवोकेट
👁 15.5K views
15.5K views
Click


