लोकेशन-रायबरेली
रिपोर्ट- Sandeep kumar
एंकर- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज चित्रकूट से वापसी करते समय रायबरेली में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं से मिलते हुए नजर आए।कार्यकर्ता भी अपने नेता को सामने पा कर जोश से लबरेज दिखे।अखिलेश यादव जिले के लालगंज, गुरुबख्शगंज,बछरांवा होते हुए लखनऊ के सड़क मार्ग से जा रहे थे।
वीओ- फतेहपुर से चलने के बाद रायबरेली जिले में कई जगह अखिलेश यादव का गर्मजोशी से स्वागत हुआ सबसे पहले गेगासो बॉर्डर पर सरेनी के पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह व उनके बेटे दिव्यांबर सिंह ,पूर्व मंत्री व विधायक मनोज कुमार पांडेय ने अखिलेश यादव का स्वागत किया इसके बाद लालगंज कस्बे में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया इसके साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता ने चाय का आग्रह किया तो अखिलेश यादव को रामबाबू गुप्ता की चाय पसंद आई यानी कि चाय नहीं चाय के साथ चाह भी नजर आई। इसके बाद गुरुबक्शगंज में कार्यकताओं ने अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया। अखिलेश यादव ने जनता का अभिवादन किया और सरकार पर जमकर निशाना साधा। फिर वही जिलाध्यक्ष इं वीरेन्द्र यादव के आग्रह पर रामलखन स्वीट्स पर चाय पीते हुए मीडिया से रूबरू हुए।
गुरुबक्शगंज से निकलने के बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कोन्सा मोड़ पर जबरजस्त स्वागत हुआ। बबलू लोधी ने अखिलेश यादव को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेट किया।
वी/ओ- मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे पर कहा कि उनकी पार्टी किसानों का समर्थन करती है।केंद्र सरकार को किसानों की मांगे माननी चाहिए वो हमारे अन्नदाता है।वही योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस सरकार में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अपराध हो रहा है।महिलाएं सुरक्षित नही है।सरकार इस मामले पूरी तरह से फेल है।
पत्रकारों के हितों के लिए भी सरकार आने पर पत्रकारों को सुविधाएं दी जाएंगी
बाईट- अखिलेश यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा)