लालगंज-रायबरेली-डीएम माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने लालगंज में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या को गंभीरता के साथ सुने यदि किसी प्रकरण में जांच आदि की जरूरत हो तो अवश्य करें। समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों को निस्तारण पेपर पर ही नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर भी किया जाये। उन्होंने कहा कि कोई भी जांच आदि पूरी तरह से निष्पक्ष, निर्भीक पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ करे। दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करें तथा निर्दोष के खिलाफ फर्जी कोई कार्यवाही न की जाये।आयोजित थाना दिवस पर आम जन की समस्याओं/फरियादियों को सुना और उनके निराकरण के निर्देश सम्बन्धित उन्होंने निस्तारण के समय शिकायतकर्ता को सूचित किया जाये और उसकी उपस्थिति में शिकायत का समाधान कराएं और निस्तारण की एक प्रति शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराये। थाना दिवस पर 8 राजस्व विभाग, 4 पुलिस विभाग कुल 12 शिकायत प्राप्त हुई।
इस मौके पर एसडीएम, कानूनगो, सीओ, कोतवाली प्रभारी सहित फरियादी उपस्थित रहे। रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने फरियादियों की सुनीं समस्याएँ
👁 44K views
44K views
Click


