डलमऊ रायबरेली – डलमऊ तहसील सभागार में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर कल 43 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें सात प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया से संबंधित विभाग के अधिकारियों को देते हुए निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का निस्तारण करते हुए रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।
डलमऊ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे खेमानिया मजरे जोहवा नटकी गांव के सोभनाथ गंगाराम प्रदीप कुमार राजकुमारी मधु आदि के साथ अन्य ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पिछले लगभग एक वर्ष से आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गांव के पास नहर से निकले नल की साफ सफाई करने की मांग की गई लेकिन अब तक निराकरण नहीं हो सका नहर से निकले नाले में पानी न आने से फसलों की सिंचाई में गंभीर समस्या उत्पन्न होती है।
संबंधित अधिकारियों द्वारा खानापूर्ति करते हुए नहर की खुदाई की जाती है और कुछ ही समय में फिर से बंद हो जाता है जिस पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए नल की सफाई करने के निर्देश दिए गए वही तहसील क्षेत्र के विसुनदासपुर गांव के रामबहादुर के साथ अन्य ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देते हुए जिलाधिकारी को बताया कि गांव की बंजर भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है।
शिकायत के बावजूद भी राजस्व विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की गई जिस पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए तत्काल बंजर भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए इस मौके पर तहसीलदार डलमऊ ध्रुव नारायण यादव नायब तहसीलदार शिवम सिंह राठौड़ क्षेत्राधिकार अरुण प्रताप सिंह कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सोनकर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर नवीन कुमार विकासखंड अधिकारी सत्य प्रकाश यादव के साथ अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बाल विकास परियोजना द्वारा आयोजित अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम में प्रभारी उप जिला अधिकारी आशुतोष कुमार राय और सीडीपीओ डलमऊ आशुतोष तिवारी द्वारा दो शिशुओ का अन्नप्राशन और दो गर्भधात्री महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम संपन्न किया गया।
रिपोर्ट – विमल मौर्य
समाधान दिवस में आये 43 प्रार्थना पत्रों में से सात का हुआ निस्तारण
👁 4.6K views
4.6K views
Click


