लालगंज, रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में खेल कूद संघ के द्वारा रन फॉर यूनिटी, दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, रेलवे सुरक्षा बल एवं उ.प्र. पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड के जवानों, बच्चों तथा महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
आरेडिका के महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा ने एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना बढ़ाने हेतु शपथ ग्रहण करायी एवं एकता दौड़ के महिला और पुरूष विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस एकता दौड़ मेें पुरूष वर्ग में निखिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं प्रवीन कुमार तथा श्रेयांश ने क्रमश द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे, महिला वर्ग में दिव्या कुमारी प्रथम तथा माही द्वितीय और अनुष्का तृतीय स्थान पर रहीं।
ऐहार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी की बेटी माही यादव ने रन फॉर यूनिटी में द्वितीय स्थान हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया इस मौके पर बेटी की इस उपलब्धि से जहां परिवार के लोग बेहद खुश हैं वहीं स्थानीय लोग व शुभचिंतकों ने माही को उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
अधिकरियों के साथ साथ उनके गांव के धीरेंद्र मिश्रा, गिरीश शुक्ला,बृजलाल तिवारी, रविंद्र द्विवेदी, विद्यावती यादव, संगीता यादव प्रकाश शर्मा, राहुल यादव, बबलू यादव, डॉ दिनेश यादव, एडवोकेट रणजीत यादव, दलपति यादव, पुनीत सैनी, भोला यादव,राजू यादव,रजनू जितेन्द्र आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है।
- संदीप कुमार फिजा


