साइबर क्राइम को लेकर जागरूकता अभियान

30965

रुदौली, अयोध्या। साइबर अपराध से बचाव को लेकर पटरंगा पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान छेड़ रखा है। पटरंगा थाने के एसएसआई कमलेश कुमार सरोज के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

मौके पर मौजूद एसएस आई कमलेश कुमार सरोज ने बताया कि ऑनलाइन ठगी के शिकार व्यक्ति 1930 साइबर क्राइम की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें। उन्होंने कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम पब्लिककी तौर पर न रखें और न ही ओटीपी, इवीवी, एटीएम, पिन और आधार नंबर किसी को शेयर करें।

पर्सनली डिटेल छुपा कर रखें। सोशल मीडिया पर प्राइवेसी अपलोड न करें। एटीएम, पैन कार्ड, आधार कार्ड से संबंधित जानकारी किसी को भी न दें। व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से आए लिंक को क्लिक न करें।

वहीं हल्का प्रभारी कमलेश कुमार सरोज ने बताया यह जो बच्चे की अफवाहें उड़ रहे हैं कोई भी अजनबी आदमी मिले उसको बिठाले या तो पुलिस को सूचना दें या 112 को उससे मारपीट ना करें अपने हाथ में कानून ना ले और इन अफवाहों से बचें।

इस अवसर पर एसआई सुदर्शन कुमार आर्य, संदीप कुमार पाल अंगत यदि शिवम कुमार, ग्राम प्रधान बाजितपुर मोहम्मद उस्मान अंसारी मोहम्मद अजीम कमाल अहमद मोहम्मद नाजिम मोहम्मद आवेश प्रेमचंद और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

–मनोज तिवारी

👁 31K views
31K views
Click