साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक बनाए गए मोहम्मद अरशद, हैदरगंज थानाध्यक्ष बने विवेकराय

30021

बीते 22 महीना से हैदरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे मोहम्मद अरशद को सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या राजकरन नय्यर ने साइबर क्राइम थाने का प्रभारी बनाया है। हैदरगंज क्षेत्र में बीते 22 महीनों से क्राइम पर कंट्रोल करने के मामले में मशहूर प्रभात निरीक्षक थाना हैदरगंज मोहम्मद अरशद को साइबर थाने का प्रभारी बनाया गया है तो वही दर्शन नगर चौकी इंचार्ज रहे विवेक राय को थाना अध्यक्ष हैदरगंज बनाया गया है।

नए थानाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार, पहुंचते लगाई क्लास
कुछ दिनों से विवादों में घिरे इंस्पेक्टर मोहम्मद असरद के जाने के बाद मैं थानाध्यक्ष विवेक राय ने ग्रहण किया हैदरगंज थाने का चार्ज। पहुंचते ही विभाग के दरोगा सिपाही के साथ मीटिंग करते हुए सख्त निर्देश दिया कि जनता सर्वोपरी है जिसकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। महिलाओं की सुरक्षा के बारे में कहा कि की महिला सर्वोपरि हैं उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव या कोई घटनाए बर्दाश्त नहीं होगी।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 30K views
30K views
Click