सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ताओं ने करी सड़क जाम

257103

सलोन रायबरेली । सलोन क्षेत्र में गैस सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों ने रविवार को लगातार तीसरे दिन भी सड़क जाम कर हंगामा किया। हालांकि मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और एसओ ने अपनी मौजूदगी में गैस वितरण कराया। साथ ही वितरण व्यवस्था के बाद नायब तहसीलदार एजेंसी पहुंच देर शाम तक पूर्व में हुई वितरण व्यवस्था की जांच की और बैकलाॅग बुकिंग सिलिंडर वितरण की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

सलोन में बिना गैस सिलिंडर मिले डिलीवरी का मैसेज आने और कालाबाजारी को लेकर लगातार उपभोक्ता सड़क जाम कर रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए  एसडीएम ने जाँच के आदेश दे दिए है साथ ही लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए गैस सिलिंडर वितरण व्यवस्था सलोन तहसील प्रशासन की मौजूदगी में कराने के निर्देश दिए गए है।  नायब तहसीलदार और एसओ  मौके पर पहुंचे और लोगों की नाराजगी को देखते हुए ट्रक से वितरण व्यवस्था शुरू करा दी। साथ ही कस्बे के मोहल्लों में होम डिलीवरी के लिए गाड़ी भेजवाया। चक्का जाम की खबर मिलते ही वितरण कराने के लिए नायब तहसीलदार गोदाम से एजेंसी पहुंचे, जहां  पूर्व में वितरण हुई गैस सिलिंडरों की संख्या और स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया। साथ ही बैकलाग बुकिंग गैस सिलिंडर भिजवाने की तैयारियों का जायजा लिया। नायब तहसीलदार  ने बताया कि गैस सिलिंडर वितरण में लापरवाही के वजह से उपभोक्ता लगातार परेशान है। डीएम के निर्देश पर वितरण व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। जल्द ही समस्या समाधान करा दिया जाएगा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 257.1K views
257.1K views
Click