डलमऊ रायबरेली – रेलवे लाइन की तरफ शौच के लिए गया एक बुजुर्ग मालगाड़ी की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कनहा गांव निवासी प्यारेलाल उम्र 55 वर्ष गुरुवार शाम लगभग छःबजे रेलवे लाइन की तरफ शौच के लिए गए हुए थे तभी ऊंचाहार की तरफ से कानपुर जा रही मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई मृतक के पुत्र प्रदीप कुमार ने बताया कि पिता रेलवे लाइन की तरफ शौच के लिए गए थे तभी मालगाड़ी से टक्कर हुई है।
रिपोर्ट- विमल मौर्य
👁 29.2K views
29.2K views
Click


