रायबरेली। टक्कर में दोनो छात्राए गंभीर रूप से घायल हो गई,घायल छात्राओं को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया।
बताते चले की क्षेत्र की डा बी आर अम्बेडकर स्कूल की छात्रा निवासी थुलवासा पूजा मौर्य पुत्री अज्ञात व कैडावा निवासी नायसा पुत्री तुलसी राम अपनी साइकिल से घर जा रही थी तभी क़स्बा स्थित खण्ड विकास कार्यालय के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे दोनों छात्राएं गम्भीर रूप से घायल हो गई, घायल छात्राओं को राहगीरों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनो का प्राथमिक उपचार करते हुए घर भेज दिया।
- अशोक यादव एडवोकेट
👁 14.9K views
14.9K views
Click


