स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप,ग्रामीणों के विरोध पर लौटाए रुपये, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

38228

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे कालिका बख्श का पुरवा मजरे ऐहार गांव में सोमवार को स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि निजी कंपनी के दो कर्मचारियों ने स्मार्ट मीटर बदलने के नाम पर ग्रामीणों से एक-एक हजार रुपये ले लिए। ग्रामीणों के विरोध के बाद कर्मचारियों ने रुपये वापस कर दिए। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को निजी कंपनी के दो कर्मचारी गांव पहुंचे थे। उन्होंने पुराने मीटर में गड़बड़ी बताकर स्मार्ट मीटर लगाने की बात कही। इसी दौरान उन्होंने कई ग्रामीणों से एक हजार रुपये की मांग की। कुछ लोगों से रुपये भी ले लिए गए। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और कारण पूछा तो कर्मचारियों ने बिजली चोरी का मामला दर्ज कराने की धमकी देने की बात कही। इससे ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। दबाव बढ़ने पर कर्मचारियों ने ली गई रकम वापस कर दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि The REPORTS Today  इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गांव निवासी संतोष कुमार, पप्पू, पिंटू साहू और बाबू ने बताया कि स्मार्ट मीटर कर्मचारियों ने उनसे रुपये लिए थे। बाद में हंगामा होने पर पैसे लौटा दिए गए। इस संबंध में एसडीओ शिवम वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।

अनुज मौर्य/संदीप फ़िज़ा रिपोर्ट

38.2K views
Click