स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा, बीयर पीकर चलाते हैं एम्बुलेंस चालक, फोटो वायरल

49451

महराजगंज, रायबरेली। लोगो का जीवन बचाने का कार्य कर रही सरकार क़ी जीवन दायी सेवा एम्बुलेन्स के एक पायलट का गाड़ी में बीयर क़ी केन रख गाड़ी चलाने का फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा।
बताते चले क़ी क्षेत्र में 108 व 102 एम्बुलेन्स मरीजो क़ो अस्पताल लाने व ले जाने का कार्य कर रही किन्तु वायरल वीडियो में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज से संबद्ध 108 एम्बुलेन्स के पायलट चंदन सिंह का वायरल फोटो में एम्बुलेन्स में खुली बीयर क़ी केन रख गाड़ी चलाते नजर आ रहे जिससें पायलट द्वारा मरीजो क़ी सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने क़ी मंशा क़ो साफ साफ समझा जा सकता हैं। जानकारी के मुताबिक फोटो दो दिन पुराना बताया जा रहा हैं। फिलहाल लोगो क़ो सुरक्षित अस्पताल लाने क़ो लेकर बनी इस इमरजेन्सी सेवा पर कार्यरत कर्मियों क़ी कार्यशैली क़ो भली भांति समझा जा सकता हैं। देखना हैं उच्चाधिकारियों द्वारा वायरल फोटो पर क्या प्रतिक्रिया क़ी जाती हैं।

अनुज मौर्य/एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

👁 49.5K views
49.5K views
Click