हत्या के अभियोग से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार

14671

प्रतापगढ़। थानाक्षेत्र लीलापुर के ग्राम गाबी महुआवन थाना लीलापुर में दो पक्षो में की गई मारपीट में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने संबंधी प्रकरण मे प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लीलापुर में मु0अ0सं0 91/2023 धारा 147,148, 149,323, 504, 506,307,302 भादवि बनाम 05 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें पूर्व में 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल के निर्देशन में आज दिनांक 10.04.2023 को थाना लीलापुर के प्र0नि0 सुभाष कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुखविर की सूचना पर देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित,वारण्टी अभियुक्त/ विवेचना के दौरान अभियोग उपरोक्त से संबंधित 01 अन्य वांछित अभियुक्त नफीस पुत्र रफीक निवासी ग्राम गाबी महुआवन थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र के बहुचरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1- नफीस पुत्र रफीक निवासी ग्राम गाबी महुआवन थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़।

पुलिस टीम- प्र0नि0 सुभाष कुमार यादव मय हमराह थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़।

  • अवनीश कुमार मिश्रा
👁 14.7K views
14.7K views
Click