महोबा। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रुप में मनाया जा रहा है, इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया तथा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को सरदार पटेल की जीवनी के बारे में बताते हुये सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता व सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में “रन फोर यूनिटी” कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन, महोबा में एकता दौड़ का आयोजन किया। जिसमें समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया तथा पैदल मार्च कर लोगों को एकता के प्रति जागरूक किया गया।
साथ ही लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जनपद के समस्त थानों/कार्यालय पर सम्बन्धित क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर थाने में उपस्थित सभी अधि./कर्म. को राष्ट्रीय एकता अखण्डता व सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी।
राष्ट्रीय एकता की शपथ –
“मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसमें सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूं।” की शपथ दिलाई गई।
- राकेश कुमार अग्रवाल


