हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – झंडूता विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के जीतराम कटवाल विजयी

28019
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - झंडूता विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – झंडूता विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के जीतराम कटवाल विजयी।

हिमाचल असेंबली चुनाव प्रचार चरम पर है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले की झंडूता विधानसभा सीट पर बीजेपी, कांग्रेस सहित 7 कैंडीडेट अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। यहां बीजेपी के जीतराम कटवाल की राह में कांग्रेस के विवेक कुमार और आप के सुधीर कुमार दीवार बनकर खड़े हैं। वहीं बाकी प्रत्याशी भी चुनाव में पूरी जान लगाए हुए हैं।

बता दें कि बिलासपुर जिले में स्थित झंडूता निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। बीते तीन दशक से यहां बीजेपी और कांग्रेस की सत्ता रहेगी। इस दौरान हर बार बदलाव हुआ है। झंडुता विधानसभा सीट से इस बार भाजपा ने फिर से जीतराम कटवाल को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदलकर विवेक कुमार को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने सुधीर कुमार को चुनावी जंग में उतारा है।

साल 2017 में झंडूता असेंबली सीट से भारतीय जनता पार्टी के जीतराम कटवाल ने कांग्रेस कैंडीडेट बीरू राम किशोर 4,962 वोटों से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार जीतराम कटवाल को 29,030 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 54.04 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस कैंडीडेट बेरू राम किशोर को 24,068 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 44.80 प्रतिशत था।

साल 2012 में झूडूता विधानसभा क्षेत्र में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के रिक्ति राम कोंडल ने कांग्रेस कैंडीडेट डॉ बेरू राम किशोर को 1423 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को 22,941 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 48.91 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेसी कैंडीडेट डॉ बेरू राम किशोर को 21,518 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 46.35 प्रतिशत था।

अब एक नज़र झंडूता विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडिडेट जीतराम कटवाल

हिमाचल के बड़े चेहरे हैं जीतराम कटवाल
लगातार तीसरी बार एमएलए बनने के लिए मैदान में
स्थानीय जनता में अच्छे-ख़ासे लोकप्रिय

कांग्रेस प्रत्याशी विवेक कुमार

कांग्रेस के युवा चेहरे हैं विवेक कुमार
समाज सेवा से गहरा रिश्ता है विवेक का
विधानसभा क्षेत्र में पॉपुलर हैं विवेक

आप उम्मीदवार सुधीर कुमार

सोशल वर्कर हैं सुधीर कुमार
जुझारू और कर्मठ हैं सुधीर कुमार

अब बात करते हैं विधानसभा सीट के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 80,977 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 41,459 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 39,515 है।

विधानसभा सीट पर कुल मतदाता

कुल वोटर – 80,977
पुरुष मतदाता – 41,459
महिला मतदाता – 39,515

झंडूता में शाहतलाई प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। यहां ही बाबा बालक नाथ ने तपस्या की थी। साल भर यहां भक्तों का तांता लगा रहता है।

झंडूता सीट पर अनुसूचित जाति का काफी दबदबा है। बीजेपी ने यहां से जीतराम कटवाल को ही टिकट दिया। जबकि उनके विधायक रहते, यहां पर सड़क, पानी और बिजली की समस्या बनी हुई है। विकास ना होने से विपक्षी इस चुनाव क्षेत्र की बदहाली का मुद्दा बना रहे हैं।

👁 28K views
28K views
Click