होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गए दो सगे भाइयों में से एक की डूब कर मौत

23967

गदागंज रायबरेली – होली खेलने के बाद घर के पास ही में बने अमृतसर सरोवर तालाब में नहाने गए दो सगे भाइयों में से एक की डूब कर मौत हो गई सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया सोमवार को होली खेलने के बाद गदागंज थाना क्षेत्र के अंबारामथई निवासी सत्यम पांडे का 14 वर्षीय बेटा आकाश पांडे अपने छोटे भाई आदर्श पांडे के साथ पास ही में बने अमृत सरोवर तालाब में नहाने के लिए गया था दोनों भाई तालाब में नहा रहे थे तभी नहाते समय बड़ा भाई आकाश गहरे पानी में चला गया उसे डूबता देख छोटा भाई चीख पुकार करते हुए घर पहुंचा और घर वालों से घटना की जानकारी दी परिजन जब तक तालाब पहुंचते और उसे बाहर निकलते उसकी मौत हो चुकी थी।

अचानक होली के दिन हुई घटना से गांव में हड़कंप मच गया जहां लोग हंसी-खुशी के साथ होली का पर्व मना रहे थे वही चंद समय में ही खुशियां मातम में बदल गई सूचना पुलिस को पहुंची तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की है तहसीलदार डलमऊ ध्रुव नारायण यादव ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कि मृतक के परिजनों के द्वारा पोस्टमार्टम करने से मना करते हुए पंचनामा करके शव को परिजनों ने दफना दिया है वही मौके पर तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव भी जांच करने पहुंचे थे।

रिपोर्ट- विमल मौर्य

👁 24K views
24K views
Click