Home उत्तर प्रदेश रायबरेली तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 4 घायल

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 4 घायल

0
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 4 घायल

लालगंज, रायबरेली। मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार 4 लोग हुए गंभीर रूप से घायल, जिनमें से उपचार के दौरान जिला अस्पताल में एक किशोरी की हुई मौत।

लालगंज कस्बे के पूरे देवी मोहल्ला निवासिनी माया पत्नी महेंद्र अपने पुत्र प्रिंस, बेटी काजल व सेजल के साथ बुधवार की शाम एक समारोह में शामिल होने सरेनी गई थी। सुबह लगभग 6 बजे चारों एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे।

सरेनी गैस एजेंसी के पास चौपहिया वाहन से बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से चारों को गंभीर दशा में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान सबसे छोटी पुत्री सेजल की मौत हो गई, जबकि माया समेत पुत्र प्रिंस व पुत्री काजल का उपचार जारी है।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here