Home उत्तर प्रदेश रायबरेली नगरपालिका बनी नरकपालिका, जिम्मेदार बजा रहे बंसी

नगरपालिका बनी नरकपालिका, जिम्मेदार बजा रहे बंसी

0
नगरपालिका बनी नरकपालिका, जिम्मेदार बजा रहे बंसी

रायबरेली। मुख्यालय की नगरपालिका परिषद वर्तमान में नरकपालिका के रूप में महिमा मंडित हो प्रफुल्लित हो ठहाका मार रही है। जनता जल भराव से परेशान हैं और चेय मैन के रूप में इन समस्याओं से विलग चैन की बांसुरी बजा रहें हैं।

उदाहरण के रूप में पूरे शहर के हर वार्ड में जल भराव का नालियों का सफाई न होना, कूड़े का समय से न उठना ये साफ दिख रहा हैं कि जिम्मेदार अधिकारी इस पर कितने सजग हैं।

पालिका का आलम यह है की काम न धाम सिर्फ जनता को सिर्फ लाली पाप का पैगाम देते हैं। पालिका अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से जनता को कोई विशेष उल्लेखनीय कार्य नगर की जनता को नहीं दें पाये। जलभराव की समस्या तो रायबरेली शहर की नियत बन गई है।

सुनिए यहां के पीड़ितों की दुख भरी कहानी

रायबरेली नगरपालिका की समस्याओं के प्रति कुंभकर्णी नींद में सो रहें चैयरमैन और जिम्मेदार अधिकारी को जनता की परेशानी से कोई लेना देना नही है, चाहे बड़ा घोसियाना हो, गाँधी नगर हो, सोनिया नगर या यूं कहें शहर के सभी वार्डो में जनता परेशान हैं। जनता का कहना कि चुनाव के समय सभी जनप्रतिनिधि विकास की गंगा बहाने की बात तो जरूर करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद सभी गायब हो जाते है।

रिपोर्ट-अनुज मौर्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here