Home उत्तर प्रदेश महोबा पर्यटन महत्त्व के स्थलों को विकसित करने की प्रक्रिया हुई तेज

पर्यटन महत्त्व के स्थलों को विकसित करने की प्रक्रिया हुई तेज

0
पर्यटन महत्त्व के स्थलों को विकसित करने की प्रक्रिया हुई तेज

महोबा। बुन्देलखण्ड में पर्यटन की संभावनाएं तलाशने एवं पर्यटन महत्त्व के स्थलों को विकसित करने हेतु शासन द्वारा नामित टीम ने आज जिले के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

बुन्देलखण्ड क्षेत्र में पर्यटन महत्त्व की प्राकृतिक, प्राचीन, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक महत्व के स्थलों में तालाबों, भवनों, धार्मिक स्थलों का सर्वे कर उन्हें पर्यटन की संभावनाएं तलाशने एवं ऐसे स्थलों को टूरिज्म हेतु विकसित करने हेतु सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ द्वारा प्रमुख संस्था लोकभारती को सर्वे का जिम्मा सौंपा गया है।

सर्वे की सूत्रधार संस्था लोक भारती ने प्राकृतिक पर्यटन समिति का गठन कर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे लोगों को पर्यटन क्षेत्र में संभावनाएं तलाशने एवं पर्यटन महत्त्व के प्राचीन स्थलों को चिन्हित करने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसके तहत समिति के लोगों द्वारा आज महोबा के पर्यटन महत्त्व के प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

टीम द्वारा बताया गया कि बुन्देलखण्ड में पर्यटन की अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। भारत सरकार की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देश पर यहां पर्यटन महत्त्व के स्थलों को विकसित कर टूरिज्म को बढ़ावा दिये जाने हेतु सर्वे किया जा रहा है। जिससे यहां के युवाओं को रोजगार के साथ प्राचीन धरोहरों को संरक्षित किया जाएगा।


आज टीम ने महोबा, कुलपहाड़, जैतपुर, चरखारी, श्रीनगर सहित विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया। जिसमें जैतपुर का बेला सागर, मस्तानी महल, कुलपहाड़ का सेनापति महल एवं तालाब, चरखारी के तालाबों व प्राचीन मठों का निरीक्षण किया।

टीम में सर्वे की प्रमुख सूत्रधार संस्था लोकभारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेन्द्र पाल,सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्यक्ष, प्राकृतिक समिति संयोजक नरेंद्र पाल सिंह जादौन,सह संयोजक भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एम एल सी जितेंद्र सिंह सेंगर, सदस्य मुकेश बुधौलिया, श्याम बिहारी गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, कुलदीप निषाद, शिवशंकर सिंह खन्ना, नरोत्तम शुक्ला, हर्षित खन्ना, राजीव बुधौलिया, देशराज एवं उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ अरूण दीक्षित सहित जिले के अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here