Home उत्तर प्रदेश वाराणसी तिरंगा यात्रा निकाल महाभियान में ब्लाक प्रमुख ने मांगा जनसहयोग

तिरंगा यात्रा निकाल महाभियान में ब्लाक प्रमुख ने मांगा जनसहयोग

0
तिरंगा यात्रा निकाल महाभियान में ब्लाक प्रमुख ने मांगा जनसहयोग

वाराणसी। विकास खंड आराजी लाईन में ब्लाक प्रमुख नगीना सिंह पटेल प्रतिनिधि डा. महेंद्र सिंह पटेल ने भारतमाता के जयकारे के साथ तिरंगा पदयात्रा ब्लाक मुख्यालय से निकाल हर घर तिरंगा महाभियान में जनसहयोग मांगा। यात्रा में पंचायत प्रतिनिधियों सहित ब्लाक के अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी भाग लिया। प्रमुख प्रतिनिधि डा. महेंद्र सिंह पटेल ने लोगों को आगामी 15 अगस्त तक अपने घरों पर झंडा लगाने व आजादी के अमृत महोत्सव मनाने में साथ देने को कहा।

पदयात्रा राजातालाब, कचनार, रानी बाज़ार आदि जगहों से होकर ब्लाक मुख्यालय लौटी। यहाँ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. महेंद्र सिंह पटेल, बीडीओ विजय जायसवाल, एडीओ पंचायत रविन्द्र सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव, एडीओ एसके प्रमोद, बृजेश, सुजीत, श्याम कुमार, राजकुमार गुप्ता, रामजीत, राम आशीष, चंदन, मुख्य सेविका राजकुमारी देवी, प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश पटेल, विजय पटेल, अनिल मोदनवाल, राम प्रकाश, शिवपुजन सिंह, सविता, लल्लन। कमलेश,,राजकुमार, अंजनी, श्रवण, विवेक, रामदेव, रज्जब अली, राजेश कुमार, रामसिंह, आकाश, सहित बड़ी संख्या में मे लोग शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here