Home उत्तर प्रदेश चित्रकूट राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन महिला प्रकोष्ठ गठित

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन महिला प्रकोष्ठ गठित

0
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन महिला प्रकोष्ठ गठित

चित्रकूट। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने कार्यक्रम आयोजित कर महिला प्रकोष्ठ चित्रकूट का गठन किया।
गुरुवार को मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता ने कमेटी विस्तार कार्यक्रम पर पार्लर संचालक शकुंतला गुप्ता को सर्वसम्मति से चित्रकूट महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोनीत किया।

वहीं पूजा गुप्ता को जिला महामंत्री संध्या गुप्ता कोषाध्यक्ष आराधना सोनी संगठन मंत्री साधना पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष मीना श्रीवास्तव जिला मंत्री पुष्पा केसरवानी नगर मंत्री जयंती रैकवार को नगर संगठन मंत्री मनोनीत कर घोषणा किया।

व्यापारी नेता शानू गुप्ता ने कहा कि हर महिला पदाधिकारी शहरी ग्रामीण क्षेत्र से लेकर सुदूर क्षेत्र तक की महिलाओं को उद्योग और व्यापार से जोड़ने का कार्य करें एवं समाज में हर जरूरतमंदों की मदद के लिए संकल्पित रहें मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म का मार्ग है संगठन की जिला वरिष्ठ महामंत्री मंजुला निषाद ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर पट्टी पहनाकर सभी का सम्मान किया तथा व्यापारी नेता शानू गुप्ता ने सभी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दर्जनों महिला व्यापारी मातृशक्तियाँ उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट- पुष्पराज कश्यप चित्रकूट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here