अंबेडकर नगर सांसद रितेश पांडे की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

7

अयोध्या। अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रितेश पांडे विगत 11 फरवरी से संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अपनी पदयात्रा निकालकर जनता की समस्याओं से रूबरू होते हुए क्षेत्र के विभिन्न विधानसभाओं में पदयात्रा कर रहे हैं।

वहीं उमड़ रहे जनसैलाब को देखकर वह गदगद भी हो रहे हैं। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि यह पदयात्रा जनता की समस्याओं से अवगत होने के लिए तथा अपनी उपलब्धियों को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए शुरू की गई है।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनकी समस्याओं के निदान के लिए कई बार लोकसभा में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की आवाज को बुलंद की उन्होंने बताया कि जिससे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कई प्रकार की सहूलते मिली हैं उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहाकि हमारा उद्देश्य जनता की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना है तथा विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए लोकसभा में अपने संसदीय क्षेत्र के सभी वर्गों का विकास कराना है बताया कि यह पदयात्रा 11 फरवरी से शुरू की गई है जो 6 मार्च तक पांचो विधानसभा क्षेत्र में निरंतर चलती रहेगी।

समापन अंबेडकरनगर मुख्यालय पर होगा यह यात्रा आज केसरुआ बरांव चरावां शिवरामपुर धर्म गंज होते हुए खजुराहट कोछा बाजार आदि क्षेत्रों में पहुंची। उनके साथ सैकड़ों की समस्या में कार्यकर्ता समर्थक पदयात्रा में शामिल है।

  • मनोज कुमार तिवारी
Click