अनुराग वैभव मेमोरियल ट्रस्ट ने सड़क किनारे रहने वाले सैकड़ों लोगों में बांटे कंबल

15


ट्रस्ट ने महामना इंटर कॉलेज बच्छाव में बच्चों को छात्रवृत्ति के लिए दिए दो लाख रुपए

वाराणसी (20/01:2021)
अनुराग वैभव मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से बुधवार की सुबह सैकड़ों लोगों को कंबल वितरित किया गया। कंबल वितरण का कार्यक्रम उप शिक्षा निदेशक तथा डायट गाज़ीपुर के प्रधानाचार्य सोमारू प्रधान, रामफल प्रधान, डॉ नरसिंह राम, रमेश निगम, शिमला देवी के द्वारा किया गया। कंबल वितरण का कार्यक्रम मडुवाडीह स्टेशन के आसपास तथा सड़क पर रहने वाले लोगों को दिया गया जो खुले आसमान के नीचे ठिठुरकर रात व्यतीत कर रहे थे। अकस्मात कंबल पाकर सैकड़ों नर नारी प्रसन्न हुए।
ट्रस्ट के पदाधिकारी सोमारू प्रधान ने बताया कि कंबल वितरण का कार्यक्रम अनुराग वैभव मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है। बताया कि अनुराग वैभव अत्यंत होनहार युवक व समाजिक कार्यकर्ता था। उसी नवयुवक की स्मृति में यह कार्यक्रम चलाया जाता है। बताया कि अनुराग की स्मृति में दो लाख रूपए महामना मालवीय इंटर कॉलेज बच्छाव को दिया गया है। उस पैसे से विद्यालय के होनहार व गरीब छात्रों को हर साल छात्रवृति प्रदान की जा रही है। श्री प्रधान ने जानकारी दी कि कंबल वितरण व छात्रों को छात्रवृत्ति दिये जाने का कार्यक्रम वाराणसी सहित गाजीपुर तथा मिर्जापुर में भी चलाया जा रहा है।
धन्यवाद
द्वारा
राजकुमार गुप्ता
वाराणासी

Click