अशक्त व मज़बूर लोगों के लिए जयगुरुदेव संस्था भोजन वितरण अभियान फिर से शुरू

88

रिपोर्ट – अवनीश कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। लाक डाउन के पहले चरण से ही जिस तरह जयगुरुदेव संस्था ने पूरे देश में संस्थाध्यक्ष पंकज जी महराज के आदेश पर गरीबों, मजबूर और प्रवासियों के लिए भोजन वितरण अभियान चलाया वो सब लोगो की जुबान पर है। इसी कड़ी में संस्था की प्रतापगढ़ इकाई ने भी पहले से लेकर पांचवे चरण के लाक डाउन में कुल 68 दिनों में 85 से अधिक जगहों पर लगभग साढ़े तीन लाख लोगो को भोजन पहुंचाया था। इतनी विषम परिस्थिति में सस्था के सेवादारो के दिन रात समर्पण और जज्बे को नगरवासी और आस पास के लोग भूल नहीं रहे है और संस्था की जम कर तारीफ हो रही है। इतने समय तक भोजन वितरित करने वाली एकमात्र संस्था साबित हुई थी जयगुरुदेव संस्था।

पिछले 7 जून से संस्था ने आने वाले प्रवासियों की संख्या की कमी और मजदूर वर्ग के फिर से काम मिलने के बाद उन सब की अनुमति से भोजन वितरण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।

पांच दिन बाद 12 जून को संस्था के जिला अध्यक्ष सूर्यबली सिंह की अगुवाई में संस्था ने फिर उन जगहों का सर्वे किया जहा पहले भोजन बांटते आए है। लगभग सभी जगहों पर लोगो ने वर्तमान काम से संतुष्टि दिखाई लेकिन 4 लोग रेलवे स्टेशन पर जिसमे एक दृष्टबाधित,एक विकलांग और 2 मजबुर महिलाएं, 1 भंगवा चुंगी के पास और एक ट्रेज़री चौराहे पर ऐसे लोग मिले जिनका अब भी भोजन मिलना मुश्किल हो रहा था। संस्था ने तुरंत निर्णय लेकर इन सब के लिए फिर से सुबह शाम भोजन वितरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया। इस निर्णय से इन सभी लोगो में बेहद खुसी देखी जा रही है।

स्टेशन पर रह रहे मजबुर लोगो के अनुसार जब ट्रेनों का आवागमन चालू हो जाएगा तब इन लोगो की समस्या समाप्त हो जाएगी।

Click