निकलेगी भव्य शोभायात्रा, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

18

हमीरपुर। क्षेत्र के ग्राम बाकी के भूमानंद आश्रम गढी में सोमवार से शुरू होने वाले श्री रामनाम महायज्ञ एवं भक्तमाल कथा की तैयारियों का देर शाम जिलाधिकारी ने आश्रम पहुंचकर जायजा लिया। इस विशाल धार्मिक कार्यक्रम में देश की जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। उसी तरह से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

भूमानंद आश्रम बांकी गढी के महंत महामंडलेश्वर स्वामी रामदेव महाराज ने 23 जनवरी से 30 जनवरी तक श्री रामनाम महायज्ञ एवं भक्तमाल कथा के साथ विशाल संत समागम का आयोजन किया है। सोमवार को विशाल शोभायात्रा के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। रविवार को देर शाम जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण त्रिपाठी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और कार्यक्रम के आयोजक स्वामी रामदेव महाराज से वार्ता करके तैयारियों की जानकारी ली।

इस धार्मिक कार्यक्रम में श्री राम मंदिर निर्माण न्यास के सदस्य युगपुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरी जी महाराज, मलूक पीठाधीश्वर देवाचार्य स्वामी राजेंद्रदास महाराज, नर्मदा पुत्र बाबा कल्याण दास महाराज, साध्वी ऋतंभरा, स्वामी दिव्यानंद महाराज चित्रकूट, स्वामी हरिचेतनानंद महाराज हरिद्वार, महंत त्रिभुवनदास देवानंद महाराज, साध्वी निरंजन ज्योति, महामंडलेश्वर ज्योतिर्मयानंद महाराज आदि महान विभूतियां हिस्सा लेंगी। जिलाधिकारी ने आश्रम के महंत से वार्ता के बाद तैयारियों का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम सदर रावेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार सुभाष वर्मा आदि मौजूद रहे।

  • एमडी प्रजापति
Click