दुःखद : करंट से झुलसा सिपाही, मौत

25

एटा जिले में एक सिपाही की करेंट लगने से मौत हो गई। आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिपाही के परिवार में हड़कंप मच गया है। सिपाही अपने किसी प्रियजन की मृत्यु के चलते घर आया हुआ था। सिपाही कौशांबी के पिपिरी थाने में तैनात था।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक, एटा के जैथरा थाना के नगला कमले गांव निवासी रवि देव (30) पुत्र अनेक सिंह के ताऊ के लड़के की मौत हो गई थी। जानकारी होने पर होने पर रवि देव अवकाश लेकर एटा गया था। गुरुवार को वह अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। अंतिम संस्कार में रिश्तेदार भी घर आए थे।

करंट लगने से झुलसा

गुरुवार शाम को रिश्तेदारों के लिए रवि देव पंखा लगा रहा था। पंखा चालू करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। पंखे में लगा तार कटा था। करंट लगने से रवि गंभीर रूप से झुलस गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद सिपाही का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Mahendra

Click