एस.जे.एस. लालगंज में हुआ मैजिक शो

19

लालगंज, रायबरेली। नगर के सर्वश्रेष्ठ व बहुचर्चित अंग्रेजी माध्यम शिक्षण संस्थान एस.जे.एस. पब्लिक स्कूल में मैजिक शो का आयोजन हुआ। मैजिक शो में जादूगर ने ज्ञानवर्धक और जादुई करतब दिखाकर छात्र-छात्राओं का भरपूर मनोरंजन किया।

इस रोमांचक खेल में छात्र-छात्राओं ने भी जादू की गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस दौरान इसके वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी समझने का प्रयास किया। जादूगर का प्रयास रहा कि विभिन्न गतिविधियों से बच्चों को सामाजिक दर्शन से अवगत कराए।

इस अवसर पर प्रसिद्ध जादूगर मिस्टर राज ने एक से बढ़कर एक अनेक जादू दिखाए जिसमें रुमाल से छड़ी बनाना, कागज को जलाकर कबूतर बनाना, रुमाल से पिंजरा बनाना, छड़ी से अंब्रेला (छाता) बनाना, पुस्तक से कबूतर बनाना, डॉट पेन से रिबन तैयार करना, रंग परिवर्तित करना, बॉडी लोड, कोका कोला बोतल से फ्लावर, बुक से पिंजड़ा, कागज को जलाकर नोट तैयार करना आदि अनेकों मनमोहक जादू कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चों को दिखाए गए।

कार्यक्रम देखते समय बच्चों में एक अनोखा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध तंत्र की ओर से सह-प्रबंधिका का डॉक्टर अनुश्री सिंह प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंह तथा विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • संदीप कुमार फिजा
Click