कृष्ण जन्माष्टमी पर गोवंश आश्रय स्थलों में गो पूजा रही औपचारिकता

11

अयोध्या:——–
कृष्ण जन्माष्टमी पर गोवंश आश्रय स्थलों में गौ पूजा रही औपचारिकता नहीं हुई सजावट बिखरा मिला कूड़ा और गंदगी
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
बीकापुर /अयोध्या
कृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को गौशालाओं में गौ माता की पूजा करने और गौशालाओं की साफ सफाई करने तथा सजाने का प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए फरमान का नगर पंचायत बीकापुर में कोई असर दिखाई नहीं पड़ा।
मुख्यमंत्री का आदेश सिर्फ बीकापुर क्षेत्र में औपचारिकता भर रह गया। जिम्मेदारों द्वारा उदासीनता बरती गई। कृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को गोवंश आश्रय स्थलों की सजावट करने और गो पूजा का दिशानिर्देश जारी हुआ था।
बीकापुर नगर पंचायत के सेमरा में संचालित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल में 51 गोवंश पशु मौजूद है। जिसमें नर 34 और 17 मादा मौके पर हैं। शुक्रवार को निरीक्षण करने पर गौशाला में कोई सजावट नहीं की गई थी। चारो तरफ गंदगी बिखरी हुई पड़ी थी। कूड़े का ढेर लगा हुआ था। गंभीर रूप से बीमार गोवंश जमीन पर पड़े मिले।
नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी रागिनी वर्मा ने नगर पंचायत कर्मियों के साथ दोपहर पहुंचकर एक गाय को फल और चना खिलाया तथा पूजन किया। इस दौरान मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष भी मौजूद नहीं रहे। ब्लॉक क्षेत्र के अन्य गोवंश आश्रय स्थलों में भी गो पूजा की सिर्फ औपचारिकता निभाई गई।

Click