कौशाम्बी: 28 केन्द्रों पर होगी गेहूं की सरकारी खरीद

13
EVfIg2CU0AclxvA
गेहू क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएम
कौशाम्बी। जनपद में गेहू खरीद की सरकारी खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला अधिकारी ने सोमवार को खरीद केंद्र का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। 15 अप्रैल से जनपद के 28 क्रय केन्द्रो पर खरीद शुरू होगी। प्रदेश सरकार ने 46 हज़ार मीट्रिक टन गेहू खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। 
 
जनपद में गेहू खरीद की तैयारियों की समीक्षा की गई। 15 अप्रैल से गेहू खरीद शुरू हो जाएगी। जहाँ किसान भाई अपने गेहू को सीधे सरकारी क्रय केन्द्रो पर बेच सकेंगे। भुक्तान की रकम आरटीजीएस के माध्यम से किसानो के खाते में भेजी जाएगी। खरीद से पहले व्यवस्थाओं का जायजा डीएम ने खुद क्रय केंद्र पंहुचकर लिया। इस दौरान डीएम ने डिप्टी आरएमओ अंशुमाली को सभी गेहू खरीद क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त दुरूस्त बनाये रखने का निर्देश दिया है। 
 
डीएम मनीष वर्मा ने बताया, गेहू खरीद क्रय केन्द्रों पर अधिक भीड़ न होने पाये, सोशल डिस्टेन्सिंग का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। एक क्रय केन्द्र पर अधिक से अधिक 05 व्यक्तियों को ही एक बार में बुलाया जाये। जिन व्यक्तियों से गेहू खरीद की जानी हो उनको एक दिन पहले फोन के माध्यम से सूचना अवश्य दे दी जाये। कृषकों के रजिस्ट्रेशन  हेतु आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली जायें, अगर कोई किसान अपना रजिस्टेशन नहीं करा पाया है तो गेहू क्रय केन्द्र पर ही उसके रजिस्टेशन की व्यवस्था सुनिश्चित रहे जिससे किसानों को अपने गेहू की बिक्री में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। 
 
डीएम ने क्रय के्रन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं के बारे में आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। गेहू खरीद हेतु कुल 28 सेन्टर बनाये गये हैं। जनपद में गेहू खरीद का कुल लक्ष्य 46 हजार मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रूपये निर्धारित किया गया है। किसी भी दशा में किसान के गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम नहीं होनी चाहिए। किसी भी दशा में गेहू खरीद में बिचैलियों का हस्ताक्षेप नहीं होना चाहिए। किसी भी केन्द्र पर यदि बिचैलियों के माध्यम से गेहूं खरीद की शिकायत पायी गयी तो संबंधित केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। 
Click