खेलो इंडिया में माही यादव ने रजत पदक जीतकर रायबरेली का बढ़ाया गौरव

19

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी रजत पदक विजेता माही यादव

लालगंज, रायबरेली। झारखंड की राजधानी रांची शहर में खेलो इंडिया द्वारा आयोजित वूशु प्रतियोगिता में माही यादव ने रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया और साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया।

भारतीय वूशु संघ एवम भारती खेल प्राधिकरण साईं के संयुक्त तत्वाधान में खेलों इंडिया ने वूशु खेल का वेस्ट जॉन महिला लीग का आयोजन 17 से 21 नवंबर तक रांची के खेल गांव में किया था।

जिसमे रायबरेली जिले से छह महिला खिलाड़ी डिम्पी तिवारी,पूर्णिमा पटेल,निमिषा यादव, दिव्या कुमारी,आराध्या गुप्ता,माही यादव ने प्रतिभाग किया था। सभी खिलाड़ियों ने अपनी अच्छी फाइट का प्रदर्शन किया और माही यादव ने रजत पदक हासिल करते हुए दिसम्बर माह में आयोजित होने वाली वूशु की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनश्चित कर ली।

रायबरेली वूशु एसोसिएशन की सचिव पूनम यादव ने जानकारी देते हुए बताया की यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया ने भारत की टीमों को चार जोन में बांट कर कराया इन चारो जोन के स्वर्ण पदक तथा रजत पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

Click