चुनावों में जीत पार्टी कार्यकर्ता की सकारात्मक शैली पर निर्भर करती है- संजीव श्रंगी ऋषि

31

महोबा , भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के लिए देवतुल्य है, निश्चित रूप से किसी भी चुनाव की जीत (लोकसभा, विधानसभा, पंचायत, ब्लॉक आदि) पार्टी कार्यकर्ता की सकारात्मक कार्यशैली पर निर्भर करती है, यह बात भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी संजीव श्रंगी ऋषि ने अपने प्रथम बार जिले में आगमन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की बारीकियां बताते हुए कहा कि जो भी लोग मंच पर बैठे हैं वह भी कभी सामने कुर्सियों पर बैठा हुआ करते थे यही हमारी पार्टी के लोकतंत्र की सुंदरता है की पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को बारी बारी अपना कार्य दिखाने एवं अपने आप को निखारने का अवसर समय समय पर निश्चित देती है। जिला प्रभारी संजीव श्रंगी ऋषि के प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता के नेतृत्व में एक सैकडा से अधिक कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर कैमाहा बॉर्डर पर जाकर उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद जिला कार्यालय में आपेक्षित श्रेणी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। उक्त बैठक में सदस्य विधान परिषद जितेंद्र सिंह सेंगर, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर संतोष चौरसिया, राजेश सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, सभी मोचन के जिला अध्यक्ष एवं सभी मंडलों के जिला अध्यक्ष, भाजपा जिला पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा द्वारा किया गया।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

Click