दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपित चाचा गिरफ्तार, रिपोर्ट्स टुडे की खबर का असर

107

कौशाम्बी | मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में खबर चलाये जाने के बाद रिपोर्ट्स टूडे की खबर का बड़ा असर हुआ है | कोखराज पुलिस ने कार्यवाही तेज करते हुए शुक्रवार को दुष्कर्म के आरोपित चाचा रम्पत को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस ने आरोपित के पास से आलाकत्ल भी बरामद किया है | पुलिस की पूंछ-तांछ में आरोपित से अपना जुर्म कबूल कर लिया है |

गौरतलब है कि कोखराज थाना क्षेत्र के सुजातपुर रेलवे स्टेशन के पास कानपुर जिले का रहने वाला एक सपेरा परिवार पिछले 15 दिनों से रह रहा था | परिवार की 7 वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार को खेलते वख्त लापता हो गई थी | खोज बीन के बाद जब बेटी का पता नहीं चला तब पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी | सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटी की तलाश में सर्च अभियान चलाया | देर रात तकरीबन 12 बजे रेलवे स्टेशन के पास एक अरहर के खेत में मासूम की लाश पड़ी मिली | मासूम का शरीर खून से लथपथ था | उसे दिख कर ही सहज अंदाजा लगाया जा सकता था कि मासूम के साथ अनहोनी कर मौत की नींद सुला दिया गया था | पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम की कार्यवाही कराई | पीएम रिपोर्ट में मासूम के साथ दुष्कर्म की पुस्टि हुयी है |

घटना के सम्बन्ध में एसपी अभिनन्दन ने बताया कि कोखराज थाना इलाके में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है | पिता की शक के आधार पर आरोपित बच्ची के चाचा रम्पत को गिरफ्तार कर लिया गया है | पूंछ-तांछ में आरोपित रम्पत ने घटना में अपना जुर्म कबूल करते हुए आलाकत्ल बरामद करा दिया है | पुलिस अब आरोपित पर विधिक कार्यवाही कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है |

Ajay Kumar

Click