धान खरीद केन्द्र पर धान तौलाने को लेकर चक्कर काट रहे किसान

12

रायबरेली। महिला एसएमआई की मनमानी से त्रस्त आ गये हैं। परेशान किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी उ0प्र0 के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने नगर किसान मंत्री को शिकायती पत्र देते हुए महिला एसएमआई की मनमानी रोकने की मांग की है।

बताते चलें कि कई दिनों से धान तौल कराने को लेकर कई किसान लगातार महराजगंज रायबरेली मार्ग स्थित गल्ला मण्डी में लगे उपमण्डी स्थल प्रथम की एमएमआई सुनीता यादव के चक्कर काट रहे है तो वहीं सुनीता यादव लगातार किसानों को वापस लौटा रही हैं।

कुसुढ़ीसागरपुर निवासीस किसान रामचन्द्र सिंह व शेर बहादुर सिंह ने बताया कि वह बड़े काश्तकार है उनका लगभग 180-180 कुन्तल धान बेचने के लिए लगातार एसएमआई सुनीता यादव से मुलाकात कर रहे हैं महिला एसएमआई ने कई बार चक्कर लगाने के बाद कागज तो जमा करा लिया परन्तु अभी तक टोकन तक नही दिया है।

वहीं भारतीय किसान मजदूर यनियन दशहरी उ0 प्र0 के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सन्तोष मौर्य ने भी अपने लेटर पैड पर नगर किसान मंत्री को पत्र लिखकर किसानों की समस्याओं और महिला एसएमआई सुनीता यादव की मनमानी रोकने को लेकर शिकायत की है।

बताते चलें कि चार दिन पूर्व ही खाद्य एवं रसद राज्य मन्त्री सतीश शर्मा ने औचक निरीक्षण के दौरान साफ-साफ निर्देश दिये है कि स्थानीय काश्तकारों की अधिक से अधिक तौल करायी जाये और 48 घण्टे के अन्दर भुगतान भी किया जाये परन्तु महिला एसएमआई सुनीता यादव को राज्यमंत्री का तक का खौफ नही है।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

Click