धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह

5

कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित किया गया सम्मानित।

जो बच्चे पुरस्कार से वंचित रह गए हैं वह निराश ना हो,मेहनत करें और पुरस्कार उनकी झोली में होगा : प्रधानाचार्य

लालगंज (रायबरेली) , रविवार को स्थानीय बेनी माधव पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश तिवारी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित भी किया गया। प्रधानाचार्य आर.के. सिंह ने कहा कि जो बच्चे पुरस्कार से वंचित रह गए हैं वह निराश ना हो,मेहनत करें और पुरस्कार उनकी झोली में होगा। संचालन जे.पी. पांडेय ने किया। इस मौके पर जहांगीर खान,अशरफ अली, करुणाकर त्रिपाठी,सोनू खान बचई सिंह मोहम्मद हनीफ करण सिंह अतुल मयंक सत्यम अशोक वंदना सरिता रोशनी नूर बानो आरती सक्षम तिवारी आदि थे।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

Click