ना कोई संशय ना कोई भूल हमारी प्रत्याशी अंजू वर्मा और कमल का फूल

40
  • अंजू वर्मा को वर्ष 2020 में अटल स्मृति सम्मान से नवाजा गया
  • उर्वशी वाली भाभी के नाम से भी जानी जाती हैं अंजू वर्मा
  • नपा चित्रकूटधाम कर्वी में सास चेयरमैन व जेठ रह चुके डिप्टी चेयरमैन


चित्रकूट। लगातार 23 वर्ष से भारतीय जनता पार्टी में रहकर गरीबों की सेवा व संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संघर्षरत रहीं अंजू वर्मा एक छोटे से कार्यकर्ता से लेकर पार्टी के प्रमुख पदों में रहते हुए भी बखूबी अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए सेवाएं दी।

बीते माह 1 नवंबर से 3 दिसम्बर तक भाजपा का घर घर संपर्क अभियान के तहत कर्वी नगर के प्रत्येक वार्ड का भ्रमण कर डोर टू डोर हर वर्ग के लोगों से मिल भाजपा की नीतियों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई।

बता दें कि मुख्यालय के पुरानी बाजार रामपुरी निवासी अंजू वर्मा एक मध्यम परिवार से हैं उन्होंने जब से भाजपा का दामन पकड़ा लोगों के बीच पहुंचकर उन्होंने हर समय हर संभव मदद की।

उनके राजनीतिक कैरियर की शुरुआत भाजपा सन् 1999 में एक सदस्य के रूप में हुई। इसके बाद उन्हें 2003 में सक्रिय सदस्य फिर उसी वर्ष बूथ प्रमुख बनाया गया। सन 2005 में जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा का पद मिला इसके बाद वर्ष 2008 में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई जिसका उन्होंने पूर्णता निर्वहन किया।

वर्ष 2012 में भारतीय जनता पार्टी की चित्रकूट जिला उपाध्यक्ष रही। वर्ष 2013 में सदस्य प्रदेश कार्यसमिति मनोनीत हुई। 2017 के विधानसभा चुनाव में ऐचवारा मंडल प्रभारी व 2019 के लोकसभा चुनाव में सीतापुर सेक्टर प्रभारी बनाया गया, जिसमें उन्होंने पूरी भाजपा की राजनीति के साथ अपने कार्यक्षेत्रों में सफलता दिलाने का काम किया।

अंजू वर्मा की कार्यशैली, रणनीति व दक्षता को देखते हुए वर्ष 2020 में उन्हें दिल्ली में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री द्वारा अटल स्मृति सम्मान से नवाजा गया। जिला पंचायत व ग्राम पंचायत के चुनाव में वर्ष 2020 में सोनेपुर सेक्टर प्रभारी व 2021 कोलगदहिया सेक्टर प्रभारी रही। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भरतपुरी वार्ड की प्रभारी भी रह चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें संगठन ने मौका दिया तो वह निश्चित रूप से अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी व लगन से निर्वहन करने का काम करेंगी।

उन्होंने कहा कि मैंने अपने 23 वर्षों के संघर्ष में कई राजनीतिक उतार-चढ़ाव देखे हैं हमारे परिवार के कई सदस्य नगर पालिका के प्रमुख पदों पर रह चुके हैं जिनमें वर्ष 2002 में हमारे परिवार से हमारी सास शशि देवी वर्मा नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम कर्वी की चेयरमैन बनी थी।

इसी कार्यकाल में हमारे जेठ कन्हैयालाल वर्मा (कन्धी वर्मा)सभासद चुने गए इसके बाद वह फिर 2007 में दोबारा सभासद चुने गए इस दौरान वह नगरपालिका परिषद कर्वी उपाध्यक्ष भी रहे। बीते 2017 के नगर पालिका चुनाव में कन्हैया लाल वर्मा की पुत्री व हमारी ननद अनमोल वर्मा रामपुरी वार्ड से सभासद रही हैं।

उन्होंने आश्वस्त किया कि अगर संगठन ने उन्हें नगर पालिका चित्रकूटधाम कर्वी चेयरमैन प्रत्याशी बनाया तो मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगी।

उन्होंने कहा कि नगर में उनकी पहचान बीते 25 वर्षों से नगर में उनका साड़ियों का व्यापार है जो उर्वशी साड़ी के नाम से है। इसीलिए वह अंजू वर्मा के अलावा उर्वशी वाली भाभी के रूप में चर्चित है। जो मुझे कामयाबी हासिल करने में सहायक होगा।

  • पुष्पराज कश्यप
Click