एमसीडी चुनाव में आप बना सकती है छोटी सरकार

43
mcd chunao-b09083f4
एमसीडी चुनाव में मतदान

एमसीडी चुनाव – देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को एमसीडी चुनाव के लिए वोटिंग हुई। सात दिसंबर को नतीजे आएंगे। उससे पहले ही आज सोमवार को गुजरात, हिमाचल और उपचुनावों के बाद दिल्ली एमसीडी चुनाव के भी एग्जिट पोल आ गए हैं। एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर है। आम आदमी पार्टी पहली बार एमसीडी में ‘छोटी सरकार’ बना सकती है।

congress_bj_aap

एमसीडी चुनाव – देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को एमसीडी चुनाव के लिए वोटिंग हुई। सात दिसंबर को नतीजे आएंगे। उससे पहले ही आज सोमवार को गुजरात, हिमाचल और उपचुनावों के बाद दिल्ली एमसीडी चुनाव के भी एग्जिट पोल आ गए हैं। एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर है। आम आदमी पार्टी पहली बार एमसीडी में ‘छोटी सरकार’ बना सकती है। ज्यादातर एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत के संकेत मिले हैं। वहीं, भाजपा दूसरे नंबर और कांग्रेस तीसरे नंबर पर रह सकती है। आइए जानते हैं पांच बड़े एग्जिट पोल के नतीजे। 

दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी की जीत के संकेत

एमसीडी चुनाव – इंडिया टुडे एक्सिस के मुताबिक, दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी की जीत के संकेत मिले हैं। 250 सीटों में से भाजपा को 69 से 91 और आप को 149-171 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस तीन से सात सीटों पर सिमटने का अनुमान है। 

 भाजपा- 69 से 91 सीटें

आप- 149 से 171 सीटें

कांग्रेस- 3 से सात सीटें

अन्य- 00

दिल्ली MCD: ‘इंडिया टुडे एक्सिस’ का एग्जिट पोल 

एमसीडी चुनाव – आम आदमी पार्टी को महिलाओं ने 46 प्रतिशत और पुरुषों ने 40 फीसदी वोट दिया।

BJP को 34 फीसदी महिला और 36 % पुरुषों ने दिया वोट

कांग्रेस को महिलाओं ने 9 फीसदी और पुरुषों ने 11 फीसदी वोट दिया

अन्य को 11 फीसदी महिलाओं ने तो 13 फीसदी पुरुषों ने वोट दिया।

इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल में कुल 250 वार्डों में 34505 सैंपल साइज में सर्वे हुआ है

टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में भी AAP को स्पष्ट बहुमत

टाइम्स नाऊ ईटीजी का एग्जिट पोल

भाजपा: 84-94    

आप: 146-156    

कांग्रेस: 6-10         

अन्य: 0-4

 इंडिया न्यूज जन की बात का एग्जिट पोल

भाजपा –  70 से 92

आप- 150 से 175

कांग्रेस- 7 से 4

अन्य- 1

टीवी9 -ऑन द स्पॉट एमसीडी चुनाव एग्जिट पोल

भाजपा- 92-96

आप- 140-150

कांग्रेस- 6-10

अन्य- 03

जी न्यूज के एग्जिट पोल में AAP को स्पष्ट बहुमत के संकेत

भाजपा: 82-94    

आप: 134-146    

कांग्रेस: 8-14         

अन्य: 14-19

पोल ऑफ पोल्स

भाजपा: 84   

आप: 151   

कांग्रेस: 07       

अन्य: 06

 

Reports Today

Click