निर्मोही अखाड़ा में जिलाधिकारी ने साधु-संतों को बांटा राशन

103

चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडे ने आज निर्मोही अखाड़ा राम घाट पर जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह द्वारा राशन वितरण कार्यक्रम किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने सभी साधु-संतों के मध्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। जिलाधिकारी ने साधु संतों से खानपान तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी की। उन्होंने कहा कि आप लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी जिला प्रशासन लगातार प्रयास करके खाद्य सामग्री आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएगा। यहां निर्मोही अखाड़ा के उत्तराधिकारी दीपक दास, मुन्ना शास्त्री, घनश्याम, हरेश्याम आदि ने प्रशासन को संतो का ध्यान रखने के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश खरे, उप जिलाधिकारी कर्वी अश्वनी कुमार पांडे, तहसीलदार कर्वी दिलीप कुमार, जोनल मजिस्ट्रेट अवनीश कुमार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, श्री मां मंदाकिनी ट्रस्ट के अश्वनी कुमार अवस्थी, अभिषेक कुमारअवस्थी, सौरभ अवस्थी, अरविंद कुमार मिश्रा, लेखपाल महेंद्र सिंह सहित साधु संत मौजूद रहे।

Sandeep Richhariya

Click