न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में कन्या भोज के साथ मनाया चैत्र नवरात्र दुर्गा अष्टमी का पर्व

6

लालगंज,रायबरेली:- शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी एवम् विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित शिक्षण संस्थान न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सुरेन्द्र सरस्वती नगर में भव्य कन्या भोज का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय के प्री- प्राइमरी विंग की नन्ही-मुन्नी छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों को मंच पर जीवंत कर दिया। विद्यालय के  प्रधानाचार्य शिवांग अवस्थी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ मां भगवती के प्रमुख रूप दुर्गा मां व माता के नौ रूपों का दर्शन कर विधि पूर्वक पूजन व आरती  किया। तत्पश्चात कन्या भोज का कार्यक्रम प्रधानाचार्य ने  माता के नौ रूप में विराजमान कन्याओं को  भोग लगाया और प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी को दुर्गा अष्टमी पर्व की ढेरों शुभकामनाएं दी। सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन राधाकृष्णनन हाउस के सदस्यों द्वारा आयोजित कराया गया। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएँ व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

Click