ससुराल गई पत्नी को गंडासे से वार कर गंभीर रूप से घायल किया

20

रायबरेली। रायबरेली में एक पति ने शैतान बनते हुए मायके में रह रही पत्नी को घर में घुसकर गंडासे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पति द्वारा किए गए हमले में पत्नी के दोनों पैर व हाथ पर गंभीर चोंटे आई हैं। वहीं पत्नी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है।

मामला सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामखेड़ा गांव का है,जहां की रहने वाली शिवकला पुत्री स्व. महावीर उम्र 27 वर्ष की शादी कानपुर के झकरकटी निवासी कपिल पुत्र वासुदेव के साथ 12 वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन पति-पत्नी के विवाद के चलते पत्नी काफी दिनों से अपने मायके में रह रही थी।

लेकिन देर रात शराब के नशे में धुत पति अपनी ससुराल पहुंच गया और घर में सो रही अपनी पत्नी पर बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पति द्वारा किए गए हमले से पत्नी के दोनों जहां पैर कट कर लटक गए वहीं एक हाथ भी कट गया।

वहीं परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • संदीप कुमार फिजा
Click