भाजपा की पैलानी, जसपुरा, बड़ोखर तथा तिंदवारी मंडलों की कार्यसमिति तथा डेटा प्रबंधन कार्यशाला का हुआ आयोजन

17


बांदा। भाजपा द्वारा जारी मंडल कार्यशालाओं के क्रम में मंगलवार को पैलानी, जसपुरा, बड़ोखर तथा तिंदवारी मंडलों की कार्यसमिति तथा डाटा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ। जहां आगामी कार्य योजना समझाते हुए डेटा प्रबंधन पर जोर दिया गया।

महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप पूजन के साथ अयोजित हुई मंडल कार्यशालाओं के क्रम में बड़ोखर मंडल की कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गिरजेश तिवारी उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामबाबू पाल द्वारा की गई। इस अवसर पर जगपाल सिंह, कल्याण सिंह, राजीव शुक्ला, नरेंद्र तिवारी, हिमांशु सिंह तथा अनूप भार्गव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जसपुरा मंडल की कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना सहित मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजबहादुर सिंह, वरिष्ठ नेता राकेश सिंह चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। तिंदवारी मंडल की कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि के रूप में सोशल मीडिया के जिला संयोजक निखिल सक्सेना उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी ने की। पायल रानी मंडल की कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने सेक्टर सह कार्यशालाऐं आयोजित करने की रूप रेखा बताते हुए सेक्टर संयोजको से अपने सेक्टरों में प्रवास करने के निर्देश दिए और आगामी कार्य योजना समझाई। द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत के बाद आगे आने वाले सहकारिता तथा नगर निकाय चुनाव भी भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी। यहां सोशल मीडिया के क्षेत्रीय सह संयोजक सुधीर त्रिवेदी ने डांटा प्रबंधन पर प्रकाश डालते हुए, सरल ऐप लोड करना और उस पर अन्य कार्य करने का तरीका समझाया। कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला मंत्री दिनेश यादव ने कार्यशाला में अपेक्षित कार्यकर्ताओं का वृत्त लिया तथा समर्पण अभियान की प्रगति का आकलन व संकलन किया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित निगम ने की जबकि संचालन मंडल महामंत्री आशीष मिश्रा ने किया।यहां मुख्य रूप से भानु प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकिशन गुप्ता, कमलेश सोनकर, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र शुक्ला, सुभाष गुप्ता, शिवदत्त मिश्रा, नरेश सोनकर, स्वतंत्र त्रिपाठी, हिम्मत सिंह, आत्मस्वरूप विश्वकर्मा, नीरज सिंह, संजय यादव, अंकित सिंह, महेंद्र सिंह तथा शकील अहमद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- सुधीर त्रिवेदी

Click