प्रयागराज मंडल के अध्यक्ष बने राजेश सिंह उर्फ बिधायक

239

भारतीय जनता मजदूर सेल के प्रयागराज के मंडल अध्यक्ष बने राजेश सिंह उर्फ बिधायक तो वहीं प्रतापगढ़ जिला के जिलाध्यक्ष बने उत्तम सिंह।
प्रतापगढ़ ,क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी और गरीब, मजदूर वर्ग के हित को लेकर हमेशा आवाज उठाने वाले उत्तम सिंह को भारतीय मजदूर सेल का जिला अध्यक्ष और राजेश सिंह को प्रयागराज मंडल अध्यक्ष नामित किए जाने पर क्षेत्र वासी खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है, प्रतापगढ़ जिले के मानधाता ब्लाक के अन्तर्गत भगवत गंज निवासी उत्तम सिंह और आकारी पुर निवासी राजेश सिंह क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी होने के साथ-साथ गरीब ,मजदूर के अधिकार को लेकर हमेशा आवाज उठाते रहे है, व्यक्तिगत तौर पर भी समाजसेवी उत्तम सिंह और राजेश सिंह समय-समय पर जरुरत मंद, गरीब , मजदूर की मदद भी करते रहे है अपनी समाजसेवा के चलते क्षेत्र के लोगो के बीच दोनो व्यक्ति काफी लोकप्रिय है, समाजसेवी उत्तम सिंह और राजेश सिंह द्वारा समाजहित मे किए जा रहे सराहनीय कार्य को देखते हुए भारतीय जनता मजदूर सेल के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर संदीप कटारिया ने उत्तम सिंह को प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष पद और राजेश सिंह को प्रयागराज मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है, इस नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगो ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई देते हुए कहा कि कहा कि दोनो व्यक्ति का समाजसेवा के क्षेत्र मे अच्छा नाम है और हमेशा जनता की सेवा के लिए तैयार रहते है/ नवनियुक्त अध्यक्ष उत्तम सिंह और राजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूर वर्ग को ज्यादा से ज्यादा केन्द्र और राज्य सरकार की तमाम योजना का लाभ दिलाने और उनके सम्मान के लिए कार्य तेजी से चलता रहेगा।

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

Click