रमाशंकर बाजपेई बने विहिप के जिला संरक्षक

27

लालगंज (रायबरेली) , कस्बे के मेन रोड पर चैत्र प्रतिपदा नव वर्ष के मौके पर विहिप के नगर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामगोपाल त्रिपाठी ने वैदिक मंत्र आचार्य के बीच कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ दी। कार्यकारिणी की बैठक में रमाशंकर वाजपेई को संगठन का जिला संरक्षक मनोनीत किया गया।

इसी के साथ जिलाध्यक्ष अजय पांडेय की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की आयोजित बैठक में दीपेन्द्र रस्तोगी को लालगंज नगर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। आशीष तिवारी, दीपक मिश्रा को उपाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता को नगर मंत्री, रवि गुप्ता, अनिल सोनी को सह मंत्री, सचिन वर्मा को बजरंग दल का नगर संयोजक  और आदर्श बाजपेई को विद्यार्थी सम्पर्क प्रमुख बनाया गया। साथ ही संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक रमाशंकर बाजपेई को विश्व हिंदूपरिषद का जिला संरक्षक घोषित किया गया। बैठक में नीरज बाजपेई,  पंकज पांडेय एडवोकेट, गौरव शुक्ला, समीर मिश्रा, शालिकराम मौर्य,  श्याम नारायण साहू, रुपेश अवस्थी आदि ने पदाधिकारियों के मनोनयन पर खुशी ब्यक्त की।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

Click