राहुल करेंगे शादी! बताया लड़की हो तो ऐसी…

22
राहुल करेंगे शादी!

राहुल करेंगे शादी- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शादी पर सवाल हुआ। जवाब बेहद दिलचस्प था। राहुल यात्रा के दौरान अपनी दादी इंदिरा गांधी के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा- इंदिरा गांधी उनके जीवन का प्यार हैं, उनकी दूसरी मां हैं।

इसी जवाब पर फिर सवाल हुआ- क्या ऐसी ही महिला से शादी करना चाहते हैं, जिसमें आपकी दादी जैसे गुण हों। शादी के लिए क्या ऐसी ही लड़की चाहिए। इस पर राहुल ने कहा- यह दिलचस्प सवाल है। मैं ऐसी महिला चाहूंगा, जिसमें मेरी मां और दादी… दोनों के गुण हों। वह अच्छा रहेगा।

राहुल करेंगे शादी- राहुल ने शादी के सवाल पर जवाब मुंबई में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिया। वे यू ट्यूब चैनल मैशेबल इंडिया के बॉम्बे जर्नी स्पेशल एपिसोड में इंटरव्यू दे रहे थे। यह इंटरव्यू मंगलवार को यूट्यूब पर आया। 

राहुल से ये सवाल पूछा गया कि कोई पप्पू बोलता है तो क्या कभी यह बात दिल पर लगी?

इस पर राहुल ने कहा कि – नहीं, ये प्रोपेगैंडा कैंपेन है और यह उनके दिल की बात है। ये उन लोगों का भीतर डर है, जिनकी लाइफ में कुछ नहीं हो रहा है।

आपकी दादी को आयरन लेडी ऑफ इंडिया कहा जाता है? इस सवाल पर राहुल बोले कि उन्हें गूंगी गुड़िया भी कहा गया था। जो लोग मुझ पर 24 घंटे हमला करते हैं, उन्हीं लोगों ने इंदिराजी को गूंगी गुड़िया कहा था। फिर वह महिला आयरन लेडी बन गईं। वो हमेशा से ही आयरन लेडी थीं।

राहुल करेंगे शादी- कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि मैंने पापा से बहुत कुछ सीखा है। वो एक पायलट थे। ये प्लेन उड़ाना आपके एटीट्यूड और वे ऑफ थिंकिंग है। राहुल बोले कि उनके पिता राजीव गांधी ने एक बात कही थी कि बेटा- तुम प्लेन उड़ाना, प्लेन तुम्हें उड़ाए…ऐसा मत होने देना। 

मायने ये थे कि आप यानी पायलट हमेशा प्लेन के आगे रहता है। पायलट 30 हजार की ऊंचाई से चीजों को देखता है। जो आप उस ऊंचाई से देखते हैं, वह आपको सड़क पर दिखाई नहीं देंगी। पायलट हमेशा ऊंचाई से देखता है। आप देख पाते हैं कि समस्याएं कहां हैं।

राहुल करेंगे शादी- राहुल बोले कि वो हमेशा ये यात्राएं करते हैं। कुछ राजनीतिक कारणों से प्रेस निशाना बनाता है। जो मैं शुरू करता हूं, उसमें अवरोध खड़ा करता है। जो भी मैं करता हूं, उसके कुछ चुनिंदा पहलू ही प्रेस दिखाता है। वो बोले कि एक अप्रवासी मजदूर होना क्या होता है। मैं थर्ड क्लास में बैठा, उसमें किसी गोरखपुर से आए पेंटर से बात की। जो भी मेरे सामने आता है, उसे समझना चाहता हूं।

राहुल गांधी बुधवार को कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली पहुंचे। यहां पर मीडिया ने उनसे पहला सवाल उनकी टी-शर्ट पर किया। राहुल गांधी ने कहा- अभी तो यही चल रही है। जब नहीं चलेगी तो देखा जाएगा। 

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की टी शर्ट एक फिर चर्चा में है। इस बार हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘मैं जहां-जहां जाता हूं, वहां लोग एक सवाल जरूर पूछते हैं। सर्दी के मौसम में ऐसी कौन सी दवाई राहुल जी खाते हैं कि हाफ टीशर्ट में भी उन्हें ठंड नहीं लगती। अगर यह फॉर्मूला हमारे सैनिकों को, जो हिमालय पर रहते हैं, मिल जाए, तो देश के प्रति उनका बड़ा अच्छा योगदान होगा।’

Reports Today

Click