एशिया का बेस्ट वाॅलीबाॅल प्लेयर कुश सिंह सम्मानित

6

अयोध्या।  जानकारी के अनुसार 15 अगस्त 2022 से 22 अगस्त 2022 तक तेहरान (ईरान) में हुए 14 में एशियन मेन अंडर 18 वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम के सदस्य के रूप में एस.ए.इंटर कॉलेज खपराडीह के इंटर मीडिएट के छात्र कुश सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह ने वालीबॉल चैंपियनशिप में कैप्टन कार्तिक शर्मा और कोच वीर सिंह यादव के नेतृत्व में टीम को कांस्य पदक दिलाकर भारत का नाम रोशन किया। तो वही खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के चलते उन्हें बेस्ट प्लेयर ऑफ एशिया के रूप में भी सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को विद्यालय में पहुंचने पर कुश सिंह को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.अश्विनी कुमार त्रिवेदी, व्यायाम शिक्षक चंद्रप्रकाश सिंह, शिक्षक संजय कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, आनंद कुमार पांडेय, सचिन सिंह, राजकुमार पांडेय, धनंजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, संजीत सिंह, काली प्रसाद गौड़ सहित अध्यापक एवं कर्मचारियों ने छात्र का माला पहनाकर स्वागत करते हुए सम्मानित किया।

इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक खपराडीह स्टेट कुंवर आनंद सिंह ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

Click