समाजवादी महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष बनी अभिलाषा कुशवाहा

19

महोबा – समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष अवध किशोरी यादव ने नगर पंचायत कबरई चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक कुशवाहा की पत्नी अभिलाषा कुशवाहा को महिला सभा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है अभिलाषा कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से महिला सभा ने अभिलाषा कुशवाहा को फूलमाला पहना कर व मुंह मीठा कर बधाई दी महिला सभा की जिलाध्यक्ष अवध किशोरी यादव ने कहा की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति व समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव की संस्तुति मिलने पर अभिलाषा कुशवाहा को समाजवादी पार्टी के प्रति समर्पण देखते हुए उन्हें जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है हमे पूर्ण विश्वास है वह हमेशा पार्टी के प्रति वफादारी से काम करेंगी वही नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष अभिलाषा कुशवाहा ने कहा की पार्टी ने उन पर विश्वास करके जिला उपाध्यक्ष बनाया है वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा रीबू श्रीवास्तव व जिला अध्यक्ष अवध किशोरी यादव का आभार व्यक्त करती है उन्हे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसको वह बखूबी निभाएंगी।

रिपोर्ट – राकेश कुमार अग्रवाल

Click