सामग्री प्रबंधन विभाग आरेडिका में राजभाषा कार्यशाला

31

लालगंज रायबरेली।आरेडिका में राजभाषा क्रियान्वयन, प्रचार-प्रसार हेतु एक कार्यशाला का आयोजन भंडार विभाग के अधिकारियों एवम कर्मचारियों के लिए राजभाषा विभाग आरेडिका द्वारा संपन्न किया गया जिसकी अध्यक्षता श्री डीके श्रीवास्तव पीसीएमएम द्वारा की गई। राजभाषा अधिकारी संजय निगम द्वारा सभा में सभी अधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया साथ ही राजभाषा की धारा 3(3) के अंतर्गत आने वाले कार्यों को बृहत रूप से विभाग में होने वाले लाभ से भी अवगत कराया गया। राजभाषा अधिकारी संजय निगम द्वारा राजभाषा अधिनियम 1963 की धारा 3(3) के अंतर्गत आने वाले कागजात के बारे में जानकारी दी गई जो निम्नलिखित है।
1.सामान्य आदेश, 2.सूचनाएं,3. अधिसूचनाएं, 4.प्रेस विज्ञप्ति/प्रेस नोट,5. सविदाये करार,6.लाइसेंस, 7.परमिट टेंडर,8.फॉर्म और नोटिस 9.संकल्प,10. नियम,11.प्रशासनिक रिपोर्ट और संसद में प्रस्तुत सरकारी प्रलेख I राजभाषा नीति संबंधी प्रमुख निर्देशों का अनुपालन करने के लिए मुख्य राजभाषा द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष रूप से आवाहन किया गयाI कार्यशाला के दौरान अधिकारियों के द्वारा कई सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। पीसीएमएम डीके श्रीवास्तव द्वारा सभी छुट्टी आवेदन पत्र, नोट, टिप्पणियां, यात्रा बिल, दौरा कार्यक्रम, आदि केवल राजभाषा में करने का संकल्प लिया गयाI कार्यक्रम के दौरान श्री डीके श्रीवास्तव पीसीएमएम, श्री एस के सैनी मुख्य राजभाषा अधिकारी, के.सी. जोशी मुख्य सामग्री प्रबंधक उत्पादन, संदीप शुक्ला मुख्य सामग्री प्रबंधक/फर्निशिंग, कृष्ण कुमार कनौजिया मुख्य सामग्री प्रबंधक/शैल, सुनील अग्रवाल मुख्य सामग्री प्रबंधक/ विद्युत,संजय निगम राजभाषा अधिकारी, आदि अधिकारी एवं आदर्श सिंह बघेल, प्रतीक गुप्ता, महेश चंद मीणा, रमेश चंद, भीमराज आदि कर्मचारी भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- संदीप कुमार

Click