सोनभद्र के प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ के के सिंह के नेतृत्व में 5 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित

19

केके सिंह मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद के निवासी हैं भाजपा हाईकमान ने सोनभद्र की बागडोर इन्हें सौंपी है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पंचायत प्रमुख चुनाव में सोनभद्र जिले के प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ के के सिंह के नेतृत्व में 10 ब्लॉकों में से 5 ब्लॉक के प्रमुख हुए निर्विरोध।

इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी प्रतापगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं केके सिंह इनके नेतृत्व में प्रतापगढ़ जनपद में भारतीय जनता पार्टी एवं निर्दलीय विधायक मिलाकर छह विधायक भारतीय जनता पार्टी समर्थित निर्वाचित हुए थे। अपनी क्षमता कार्यकुशलता मृदुभाषी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोपरि रखते हुए केके सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को सोनभद्र जिले में बहुत बड़ी सफलता हासिल करके सोनभद्र जनपद में भाजपा का परचम लहराया है जिसमें मुख्य रुप से श्रीमती शक्ति सिंह पटेल ,चतरा, श्री अजीत रावत रावटसगंज, श्रीमती बेबी सिंह पत्नी राजन सिंह बभनी ,म्योरपुर तथा श्रीमती रंजना चौधरी दुद्धी सभी सभी पांचों ब्लॉक प्रमुख को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्ट – अवनीश कुमार मिश्रा

Click