हत्याभियुक्त गिरफ्तार

47

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल के निर्देशन में थाना मान्धाता के थानाध्यक्ष उ0नि0 श्री पुष्पराज सिंह, उ0नि0 श्री भृगुनाथ मिश्रा मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित,वारण्टी अभियुक्त/ विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना मान्धाता में पंजीकृत मु0अ0सं0 96/2023 धारा 147, 148, 149, 302, 504, 506 भादवि व धारा 3/25/27 आम्र्स एक्ट जिसमें पूर्व में तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, आज दिनांक 07.06.2023 को थानाक्षेत्र मान्धाता के आरडीआरपीएस डिग्री कालेज अहिना के पास से अभियोग उपरोक्त में वांछित अभियुक्त नईम अहमद पुत्र स्व0 मेंहदी हसन नि0ग्राम शिवरा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़़ को एक देसी अवैध तमन्चा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 100/2023 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

बरामदगीः– एक देसी अवैध तमन्चा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- नईम अहमद पुत्र स्व0 मेंहदी हसन नि0ग्राम शिवरा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।

पुलिस टीमः- थानाध्यक्ष उ0नि0 श्री पुष्पराज सिंह, उ0नि0 श्री भृगुनाथ मिश्रा मय हमराह थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।

  • अवनीश कुमार मिश्रा
Click